गर्मी के चलते लोग डायरिया, बुखार और पेट दर्द का बने शिकार
संवाददाता शहाना बी
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीड़ी में शुक्रवार को डायरिया और बुखार के 321 मरीज मिले। पर्चा काउंटर पर 1210 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से ओपीडी में *654* मरीजों ने डॉक्टर को अपनी समस्या बताकर दवा ली। बुखार के *201* और डायरियां *120* मरीज सामने आए। इसके अलावा *333* ऐसे मरीज पहुंचे जो पेट दर्द से परेशान थे।
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग धूप में से आकर ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। इसकी वजह से सर्दी, गर्मी से लोग बुखार की चपेट में आ जाते हैं। वहीं पेट दर्द भी इसी की एक कड़ी का हिस्सा है। शुक्रवार को हुई ओपीडी में *1210* मरीज पहुंचे। मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सजग रहा।
मरीजों की समय-समय पर जांच की जा रही है। सीएमएस डाॅ. कप्तान सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते लोग डायरिया, बुखार और पेट दर्द का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।