ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर ग्राम प्रधान ने बना लिया मकान।
जनपद सम्भल असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेला में ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करके उस पर मकान बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को गांव बेला के ग्रामीणों ने तहसीलदार रवि सोनकर को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर सरकारी निर्माण कार्य शुरू कराया था।
लोगों ने पूछा तो गांव में उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए निर्माण कराने की बात कही थी। आरोप लगाया कि निर्माण पूरा होने के बाद ग्राम प्रधान परिवार के साथ मकान में रहने लगा है।