छात्र-छात्राओं की तरह पढ़ सकें। इसके लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
संवाददाता शहाना बी सहसवान
बदायूं। माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले कमजोर छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। उनके लिए कॉलेजों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
जिससे वह सामान्य छात्र-छात्राओं की तरह पढ़ सकें। इसके लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में 304 माध्यमिक कॉलेज हैं। इनमें 199 वित्त विहीन और 105 सहायता प्राप्त व राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं ऐसे होते हैं, जो रोजाना नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई सही से नहीं हो पाती है।
इन छात्र-छात्राओं की पहचान कर कमजोरी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, कक्षा नौ व हाईस्कूल में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया
जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत यह योजना बनाई गई है।
मंडलवार नामित प्रत्येक विषय के दो-दो मास्टर ट्रेनर को पांच-पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।