पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

Wednesday, June 12, 2024 | June 12, 2024 Last Updated 2024-06-12T13:55:25Z
    Share
बकरी ईद पर संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक

पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

एटा-जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया


जिसके क्रम में कोतवाली नगर परिसर में शहर के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान बकरीद पर शांति बनाए रखने का आवाहन किया गया

 बैठक में उपस्थित शहर के सभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि शांति और कानून व्यवस्था कायम रखें, क्षेत्राधिकार सिटी विक्रांत द्विवेदी ने कहा की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें


 अराजकता एवं अफवाह फैलाने तथा भ्रामक खबर देने वालों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें ताकि तुरंत कार्रवाई कर दुष्प्रचार करने वाले को दबोचा जा सके सभ्रांत व्यक्तियों से कहा गया अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें


पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस को आह्वान किया वह सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखें पुलिस एवं प्रशासन को अपना हर संभव सहयोग दें


इस मौके पर सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी एसडीएम भावना विमल थाना अध्यक्ष अरुण पवार उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close