उमस से मिली रहतज जानिए उत्तर भारत मे कब दस्तक होगा मानसून।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उमस से मिली रहतज जानिए उत्तर भारत मे कब दस्तक होगा मानसून।

Wednesday, June 26, 2024 | June 26, 2024 Last Updated 2024-06-27T05:12:26Z
    Share
उमस से मिली रहतज जानिए उत्तर भारत मे कब दस्तक होगा मानसून।

संबादाता आकाश बाबू


नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

साथ ही आज दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही मॉनसूनी हवाएं चल रही हैं। अब दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। अगले कुछ घंटों में गुरुग्राम पालम, द्वारिका, दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
वहीं यूपी की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह बारिश का एंट्री होगी। बाकी जिलों में भी बादल छाने के साथ बरसात की संभावना है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में 28 से 29 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मॉनसून का असर हिमालयी राज्यों पर भी दिखाई देगा। यहां भी एक दो दिन में ये एक्टिव होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close