करंट की चपेट में आकर हुई युवक की मौत
रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र के जादौंपुर गांव में एक युवक अपने घर में लगे नल में मोटर को फिट करते समय करंट की चपेट में आ गया। घर में काम कर रहे मजदूरों ने वही घर में काफी देर तक युवक को रेट में दबाकर रखा लेकिन फिर भी हालत में सुधार न होने पर युवक को मिलक सीएचसी ले गए
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के जादौंपुर गांव निवासी विपिन(20) पुत्र रामस्वरूप बीते शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे घर में नल के बोर में मोटर फिट कर रहा था।
गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार जैसा कि अधूरे मकान में लाइट की फिटिंग न होने के कारण घर में ऐसे ही तार का जार पूर रखा था। मृतक विपिन ने नल में मोटर फिट करने के बाद वही नल के पास बने गड्ढे
को कूदकर मोटर का तार जोड़ने का प्रयास किया तभी नंगा तार उससे टच हो गया। तार टच होने के बाद वह वही गड्ढे में गिर गया। घर में काम कर रहे हैं मजदूरों ने घटना को देख तुरंत उसको उठाकर वहीं रेत मे दवा दिया।
जब काफी देर तक रेत में दबाने पर कोई हालत में सुधार नहीं हुआ तब उसको उठाकर सीएचसी मिलक ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि मृतक विपिन के पिता रामस्वरूप की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह धमोरा स्थित डॉक्टर सिद्दीकी के अस्पताल में भर्ती हैं।