चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों में दिखा सन्नाटा, बाहर निकलना हुआ मुश्किल
*संवाददाता शहाना बी*
सहसवान : रविवार सुबह से ही मौसम में उमस रही और चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर में गर्म हवा चलनी शुरू हो गईं थीं।
लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकले। दोपहर में ग्राहकों के न आने से बाजार सूने पड़े रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.5 दर्ज किया गया।