जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, गोली लगने से एक महिला और एक युवती हुए घायल
रामपुर। आपको बताते चलें कि जमीनी विवाद को लेकर आज शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बड़ा कि झगड़े में गोली चलने से एक महिला और एक युवती हो
गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच में जुट गई।
मामला जनपद के थाना टांडा के गाँव चकखरदिया से है जहाँ गाँव निवासी महबूब और अय्यूब वैसे तो दोनों रिश्तेदार बताये जाते हैं
लेकिन आज शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों के बीच गाली गलौज हुई उसके बाद बात इतनी बढ़ गई
की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से महबूब की पत्नी नसीम जहां और अयूब की बेटी घायल हो गई।