प्रसव के दौरान महिला की अस्पताल में मौत।
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गोलागंज निवासी रानी की बुधवार की रात निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप
लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
चंदौसी के मोहल्ला गोलागंज तकिया गली निवासी आकिल ने बुधवार की शाम पत्नी रानी को प्रसव पीड़ा होने पर कैथल गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका सिजेरियन से डिलीवरी कराने की बात कही। ऑपरेशन के दौरान रानी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान परिजनों की अस्पताल के स्टॉफ से जमकर नोकझोंक हुई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच आईएमए संस्था के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।