09 अगस्त को होगा जनपद स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स का आयोजन
बदायूँ : 16 जुलाई। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के कल्याण एवं खेल के विकास एवं शारीरिक सर्वधन की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
जिसके अर्न्तगत जिला खेल कार्यालय बदायूँ द्वारा 09 अगस्त 2024 की प्रातः 10ः30 बजे से विभिन्न खेलों में जनपद स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बारकेटबाल, बैडमिन्टन, टेबिल टेनिस, कबडडी, शतरंज,
भरोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरन, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफिटिंग, क्रिकेट, एवं हाकी आदि के चयन/ट्रायल्स के आयोजन किये जा है।
उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल्स में भाग लेने से पूर्व खिलाडियों को फिजिकल टेस्ट देना अनिवार्य होगा
तथा 14 अंक प्राप्त करने बाले खिलाडी ही स्किल टेस्ट देने हेतु पात्र होगे। इस चयन/ट्रायल्स में चयनित खिलाडी 13-14 अगस्त 2024 को स्पोर्टस स्टेडियम बरेली में मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेगें। इन सभी खेलों के चयन/ ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी/अधिकारी ही नाग ले सकते है।
आटोनोमस बाबी जैसे परिषद बोर्ड, नगर निगम्, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी/अधिकारी (अध्यापक, सहायक अध्यापक) आदि भाग नहीं ले सकते है। उका चयन/ट्रायल्स में गाग लेने बाले प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को अपने विभाग से कार्यमुक्त सम्बन्धी प्रपत्र लाना अनिवार्य है।
जिला/ मण्डल/ प्रदेश स्तर पर चयन/ ट्रायल्स में भाग लेने बाले कर्मचारी/ अधिकारी को डियूटी पर माना जायेगा तथा उनको यात्रा भत्ते का भुगतान उनके विभाग द्वारा ही दिया जायेगा।