आरटीओ कार्यालय मे 11 संदिग्ध पकड़े ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आरटीओ कार्यालय मे 11 संदिग्ध पकड़े ।

Thursday, July 25, 2024 | July 25, 2024 Last Updated 2024-07-26T05:09:20Z
    Share
आरटीओ कार्यालय मे 11 संदिग्ध पकड़े ।

संवाददाता आकश बाबू

बरेली। शासन के निर्देश पर गुरुवार को डीएम रविंद्र कुमार ने आरटीओ कार्यालय पर अचानक छापा मारा। उन्होंने कार्यालय का मुख्य गेट बंद करवाकर सभी की परेड कराई।

छापेमारी से वहां दलालों में भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों से डीएम ने पूछताछ की। उपस्थित रजिस्टर से कर्मचारियों का मिलान भी किया। मौके से 11 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

 बाद में दो के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी लिखाई गई।
जिलाधिकारी ने स्टाफ की मदद से भाग रहे संदिग्धों को परमिट रूम के बाहर बैठा लिया, दूसरी तरफ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को खड़ा किया।

उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर नाम और हाजिरी से एक-एक कर्मचारी का मिलान किया। परिसर में आने का कारण स्पष्ट न करने पर नौ संदिग्ध को स्टाफ कर्मचारी और अधिकारियों की मदद से पकड़ लिया। कार्यालय के दूसरे गेट की तरफ दो लोगों पकड़ लिया, जबकि कई भाग निकले।


कार्रवाई के बाद कार्यालय के बाहर चर्चाआरटीओ कार्यालय में कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी के जाते ही बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आसपास के दुकानदार और स्टांप विक्रेताओं ने शटर गिरा दिए।


खोमचे वाले और दुकानदार आपस में बतियाते नजर आए, कि मुख्य लोग तो भाग निकले। अब स्टांप और वाहन विक्रेताओं को पकड़कर परेशान किया जा रहा है। इनमें भी जो ऊंची पहुंच वाले हैं। उनको छोड़ा जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close