बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार से जिले के 124 स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू
संवाददाता शहाना बी सहसवान
इसके लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। चेकिंग में जो वाहन बिना फिटनेस दौड़ते मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में 8 जुलाई से 22 जुलाई तक स्कूल वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो रहा है। पिछले साल स्कूल वाहनों से दो बड़े हादसे हुए थे। उनमें कई बच्चों की मौत हो गई थी। ऐसे हादसे दोबारा न हाें, इसके लिए शासन के आदेश पर स्कूल वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है।
इसके लिए कार्यालय से चार टीमें गठित की गई हैं। इन चारों टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा जाएगा, जिन स्कूलों में वाहन चल रहे हैं उनकी संख्या 124 है। एक-एक करके सभी स्कूलों के वाहनों को चेक किया
जाएगा। अगर इन स्कूलों में बिना फिटनेस के वाहन चलते मिले तो उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका पंजीकरण निरस्त कराया जाएगा। अगर वाहन चलने लायक स्थिति में है
और नियम के मुताबिक वाहन पुराना नहीं है तो उसके लिए अलग से कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा, जिससे उनके फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है