सूरजपाल् उर्फ़ भोले बाबा के आश्रम की करोड़ो की सम्पति ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सूरजपाल् उर्फ़ भोले बाबा के आश्रम की करोड़ो की सम्पति ।

Sunday, July 7, 2024 | July 07, 2024 Last Updated 2024-07-08T05:54:17Z
    Share
सूरजपाल् उर्फ़ भोले बाबा के आश्रम की करोड़ो की सम्पति ।

संबाददाता आकाश बाबू

पटियाली (कासगंज)। सूरज पाल उर्फ नारायण साकार विश्व हरि ने पिछले वर्ष आश्रम की करोड़ों की संपत्ति को नारायण साकार हरि चैरीटेबल ट्रस्ट को दान कर दी थी।

संपत्ति दान से कुछ महीने पहले ही ट्रस्ट का गठन किया गया था। इसका लेखा-जोखा उप निबंधक कार्यालय पटियाली में मौजूद हैं।

इंटेलीजेंस से नौकरी छोड़ने के बाद सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि ने अपने पैतृक गांव बहादुर नगर में ही कई बीघा में आश्रम का निर्माण कराया।

इसके बाद यहां अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी। आश्रम की करोड़ों की संपत्ति को सूरज पाल ने पिछले वर्ष बनाए ट्रस्ट के नाम कर दी। वे दान प्रक्रिया

पूरी करने के लिए 24 मई 2023 को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ उप निबंधक कार्यालय पटियाली आए थे।
कागजों के मुताबिक ट्रस्ट के मुख्य न्यासी खुद सूरज पाल और सहायक न्यासी और प्रबंधक एडवोकेट चंद्रशेखर प्रताप सिंह निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश हैं।


 कागजों में लिखा है भविष्य में न्यास भूमि और न्यास निधि के रूप में जानी जाएगी। दान करते समय ई स्टांप पत्र पर दो लोगों की गवाही भी दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close