ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया।
सहसवान के परिषदीय स्कूलों में अधिकतर शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करते हुए अपने हाथों पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू ०मा ०)शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर जनपद में जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा और महामंत्री फरहत हुसैन के निर्देशन में जिले के शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस न देने की बात करते हुए विरोध दर्ज किया गया।
सहसवान के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
इधर ए आर पी ने भी अपने सुपरविजन के दौरान हाथ पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया।