18 जुलाई को चयनित दिव्यांगजन लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण होंगे वितरित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

18 जुलाई को चयनित दिव्यांगजन लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण होंगे वितरित

Tuesday, July 16, 2024 | July 16, 2024 Last Updated 2024-07-16T14:57:30Z
    Share
18 जुलाई को चयनित दिव्यांगजन लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण होंगे वितरित

बदायूँ : 16 जुलाई। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जनपद बदायूँ में पूर्व चयनित दिव्यांगजन लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु शिविर आयोजित किया जाना है।

इसक्रम में जनपद में 791 लाभार्थियों का चयन किया गया है। चयनित दिव्यांगजन लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु दिनांक 18 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से पुलिस लाइन ग्राउण्ड, बदायूँ में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 2000 जन मानस के द्वारा प्रतिभाग किए जाने की सम्भावना है।

कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा सुनिश्चित कराई जायेंगी।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close