मृतक नावेद के परिवार को दिया जाए 50 लाख का मुआवज़ा, संविदा कर्मचारी को दी जाए सेफ्टी उपकरण किट। आप नेता ज़फ़र
रामपुर। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और दिया ज्ञापन।
अपने ज्ञापन में बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिनों में नावेद नामक के संविदा कर्मचारी की ट्रांसफार्मर पर अर्थिंग आने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पूर्व में भी इस तरह के हादसे शहर में लगातार होते रहते हैं अनगिनत लोग अपनी जान गवा चुके जिसमें अक्सर बिजली विभाग व बिजली फीडर के कर्मचारियों की
लापरवाही देखने में सामने आती है। उन्होंने कहा कि संविदा के कर्मचारी मात्र ₹9000 में अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं उसके बाद भी उनकी जान की परवाह ना तो बिजली विभाग के आला अधिकारियों को होती है
और न ही जे0ई0 को आखिरकार शहर में हो रही लगातार बिजली कर्मचारियों की मौत का जिम्मेदार कौन है यह एक जांच का विषय है। अपने जारी बयान में उन्होंने मांग करते हुए कहा की मृतक के परिवार को कम से कम 50 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए
जिससे के मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सके। साथ ही साथ मृतक के परिवार से किसी एक व्यक्ति को बिजली विभाग में नौकरी भी दी जाए। देखने में आता है
कि संविदा कर्मचारी जब-जब लाइनों के फाल्ट को ठीक करने जाते हैं या पेट्रोलिंग के लिए निकलते हैं उनके पास सेफ्टी के तौर पर कोई भी उपकरण नहीं होता जैसे के सेफ्टी बेल्ट, अर्थिंग बेल्ट, हेलमेट,हाथों के दस्ताने, सेफ्टी शूज, रैन कोट आदि संविदा कर्मचारियों को नहीं दिए जाते।