बीए प्रथम वर्ष की 594 सीटों के सापेक्ष 689 छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची को जारी
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में इन दिनों बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यहां कॉलेज प्रशासन बीए प्रथम वर्ष की 594 सीटों के सापेक्ष 689 छात्र-
छात्राओं की मेरिट सूची को जारी कर दिया है। इसमें से 24 जुलाई तक यहां 454 स्टूडेंट्स ने अपनी काउंसलिंग कराकर प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज में ईडब्ल्यूएस सीटों का आरक्षण मिलाकर 594 सीटें निर्धारित हैं।
इसमें कॉलेज की ओर से 689 की मेरिट सूची को जारी कर दिया गया है। इसके सापेक्ष यहां अब तक 454 स्टूडेंट्स ने काउंसलिंग कराकर प्रवेश पा लिया है।