ARTO और सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक का छापा, कई संदिग्ध पकड़े गए।
जनपद सम्भल में ARTO और उपनिबंधक रजिस्ट्रार कार्यालय पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने शनिवार की सुबह छापा मारकर कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार की सुबह अचानक डीएम और एसपी ने एआरटीओ कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और कंप्यूटर सिस्टम भी चेक किया।
इस दौरान कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए। इसके बाद उपनिबंधक रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने कहा कि सारी व्यवस्था ऑनलाइन हो गई है।
इसके बाद भी एआरटीओ कार्यालय में बिचौलिया सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इससे आम लोगाें का शोषण होता है। इसी बिचौलियापन को खत्म किया जाएगा।
शासन की मंशा है कि आम जनता का सीधा काम होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो लोग हिरासत में लिए गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।