बरेली मे मानतातरण का खेल।
संवाददाता आकाश बाबू
बरेली। प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओं का मतांतरण कर ईसाई बनाया जा रहा था। बरेली में रविवार को भी ऐसा हुआ है। सभा में पहुंचे युवक का कहना है
कि भ्रमित कर उसका भी मतांतरण करा दिया गया था। वह घर लौटकर आया तब पश्चाताप हुआ। रात को वह थाने पहुंचा और ईसाई धर्म प्रचारक व पादरी प्रेम जोनल, विनोद व नितिन के विरुद्ध धोखाधड़ी,
विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत कराई।
सभी से बड़ी मात्रा में ईसाई धर्म प्रचार से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है।
प्रार्थना सभा में कई बच्चों और महिलाओं को बुलाया गया था, उनके भी बयान दर्ज किए गए। आरोप है कि ईसाई मिशनरी के लोग मुख्य रूप से बच्चों का ब्रेनवाश करते थे।
गुलशन बहादुर ने बताया कि मुंशीनगर में किराये के कमरे में रहने वाला पादरी प्रेम जोनल व उसके साथी प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा करते हैं।
दोपहर 12.30 बजे उत्सुकतावश वह वहां पहुंचा तो देखा कि कई बच्चे, किशोर-किशोरियां, महिलाएं एवं पुरुष सभा में शामिल थे।
आरोप है कि तीनों ने धोखे से मतांतरण करा दिया।
इसी तरह कई नाबालिगों को भी भ्रमित कर ईसाई बनाया जा चुका है। पादरी और सहयोगी कई क्षेत्रों में इस तरह का रैकेट चलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।