मोदी की योजना को पलीता लगाते गैस एजेंसी धारक।
सहसवान गैस एजेंसी स्वामी की शह पर पिकअप में भरकर लाते हैं घरेलू गैस सिलेंडर अधिक मुनाफाखोरी करते हैं आपको बता दें यह वीडियो मोहल्ला सैफुल्लागंज में एक सोशल वर्कर ने बनाकर वायरल कर दिया
जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ अवैध रिफिलिंग करने वाले संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडर किसी को 10 किसी को पांच सिलेंडर अधिक रैटों पर खरीद रहे हैं यही लोग इस समय सिलेंडर को हजार रुपए से लेकर₹1100 तक का ब्लैक में बेच रहे हैं
जबकि प्रधानमंत्री ने सिलेंडर की कीमत मात्र 830 रुपए कर दी है उसके बावजूद सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना देते हुए गैस एजेंसी स्वामी अवैध रिफिलिंग करने वालों को ब्लैक में सिलेंडर दे रहे हैं इस समय सहसवान में घरेलू सिलेंडर को लेकर काफी मारामारी हो रही है
कारण है प्रशासन मुख दर्शक बना हुआ है क्योंकि इन अवैध रिफिलिंग बालों पर कार्रवाई करने से प्रशासन बचता दिखाई देता है इस बाबत सहसवान पूर्ति निरीक्षक से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा वीडियो मुझे प्राप्त हो चुकी है मैं इनके विरुद्ध नोटिस जारी करके करवाई करता हूं
बरहाल बेधड़क होकर सहसवान में ग्रामीण क्षेत्रों के गैस एजेंसी स्वामी प्रतिदिन सहसवान में अपनी-अपनी गाड़ियां भेज कर अवैध रिफिलिंग वालों को सुनसान जगह पर खड़े होकर ब्लैक में बेचते हुए दिखाई पड़ जाएंगे बरहाल देखना है
आज नगर के सोशल वर्कर ने इंडेन गैस पिकअप को ब्लैक में घरेलू सिलेंडर बेचते हुए जिसका नंबर up 24t 7825 था अब देखना है प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।