मेरठ पुलिस ने आगामी त्यौहार दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन कर कानून व्यवस्था को परखा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मेरठ पुलिस ने आगामी त्यौहार दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन कर कानून व्यवस्था को परखा

Thursday, July 18, 2024 | July 18, 2024 Last Updated 2024-07-19T02:01:52Z
    Share
मेरठ पुलिस ने आगामी त्यौहार दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन कर कानून व्यवस्था को परखा

आगामी त्योहारों की तैयारी अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ महोदय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मेरठ स्थित सभागार में गोष्ठी का आयोजन।

           अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.07.2024 को आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत श्री डी०के० ठाकुर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ की अध्यक्षता में डाo विपिन ताडा,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा आगामी त्यौहारों की तैयारी एवं अपराध व कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस लाइन स्थित सभागार मेरठ में गोष्ठी का आयोजन किया गया । उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ, ग्रामीण, यातायात, अपराध व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकार व थाना प्रभारी मौजूद रहे ।

गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ द्वारा पूर्व में प्रचलित 52 बिंदु एवं लंबित एसआर केस व 01 वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं/ लंबित प्रारंभिक जांच, पुरुस्कार घोषित अपराधी के डोजियर,

आगामी त्यौहारो तथा तीन नये कानून के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई ।
उक्त गोष्ठी में आगामी कांवड यात्रा-2024 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु

 प्रमुखता से ट्रैफिक डायवर्जन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी साथ ही कांवडियों की भारी संख्या के मद्देनजर गाजियाबाद से हरिद्वार तक आपसी समन्वय हेतु कई बिन्दुओं पर चर्चा की गयी ।

इसी क्रम में कांवडियों के डी०जे, कांवड मार्ग में लगने वाले कैम्प के आयोजकों, ट्रांसपोर्टरों, टोल संचालकों, मंदिर कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

उक्त गोष्ठी में श्रांवण मास में शिवरात्रि पर्व से पूर्व ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने तथा इस हेतु स्थानीय पुलिस बल को ड्यूटीरत्त कर उन्हें ब्रीफ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा कांवड मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे,

 विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था / मेडिकल कैम्प, कांवड मार्ग पर स्थित टोल पर आवश्यक सुगम यातायात हेतु उचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों से भी तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए यथाआवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close