शौच के लिए बैठे शख्स को अजगर ने जकड़ा, निगलने की कोशिश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शौच के लिए बैठे शख्स को अजगर ने जकड़ा, निगलने की कोशिश

Tuesday, July 23, 2024 | July 23, 2024 Last Updated 2024-07-24T04:33:04Z
    Share
शौच के लिए बैठे शख्स को अजगर ने जकड़ा, निगलने की कोशिश

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल गया तो 15 फुट लंबे अजगर ने उस पर हमला बोल दिया. अजगर ने अपनी पूंछ में शख्स की गर्दन को लपेटकर निगलने की कोशिश की पर वो कामयाब नहीं हो सका


. खुद को बचाने के लिए शख्स ने अजगर के मुंह को पकड़कर शोर मचाना शुरू किया. चीख पुकार सुनकर मौके पर कई ग्रामीण पहुंचे तो यह खौफनाक मंजर देखकर दंग रहे गए.

जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुंडम तहसील के कल्याणपुर गांव का है. रविवार सुबह एक व्यक्ति शौच के लिए जंगल में गया था. इसी दौरान 15 फीट लंबे एक अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ लिया.

 फिर अजगर ने शख्स को निकलने के लिए अपना मुंह खोल दिया. लेकिन हिम्मत दिखाते हुए शख्स ने अजगर के मुंह को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा. शख्स की आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close