मासूम को कुछ बंदरों ने दौड़ाया घबराकर छत से नीचे गिरा मासूम, सिर में गंभीर चोट
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक तहसील रोड निवासी मासूम को कुछ बंदरों ने दौड़ा दिया। वह घबराकर छत से नीचे गिर गया।
उसके सिर में गंभीर चोट आईं हैं। इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
मोहल्ला संख्या एक नई कॉलोनी निवासी सोमवीर पाल का चार वर्षीय पुत्र रोहित पाल अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बंदरों का एक झुंड वहां आ गया।