सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम

Monday, July 1, 2024 | July 01, 2024 Last Updated 2024-07-01T10:39:37Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम

 (एल्म्कि) कानपुर द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, बैशाखी, व्हीलचेयर, श्रवण यन्त्र, एम0आर0किट व स्मार्टकेन आदि) उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जाने हेतु पंजीकरण/परीक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके अनुसार जनपद बदायूॅ के विकासखण्ड

 मुख्यालय शिविर लगाये जायेंगे।
क्रम सं0 विकासखण्ड का नाम तिथि
1 सालारपुर 01 जुलाई, 2024
2 जगत व उसावां 02 जुलाई, 2024

3 दातागंज व समरेर 03 जुलाई, 2024
4 वजीरगंज व बिसौली 04 जुलाई, 2024
5 म्याऊँ व आसफपुर 05 जुलाई, 2024
6 अम्बियापुर व इस्लामनगर 06 जुलाई, 2024
7 सहसवान व दहगवां 08 जुलाई, 2024
8 उझानी व कादरचौक 09 जुलाई, 2024

पंजीकरण/परीक्षण शिविर में दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के पंजीयन हेतु नवीनतम एक पासपोर्ट फोटो (दिव्यांगता दर्शाता), आधार कार्ड, यू0डी0आई0डी0 कार्ड (अनिवार्य),


 आय प्रमाण पत्र 22500.00 प्रतिमाह से कम हो (राजस्व विभाग, मा0 सासंद/मा0 विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त) आदि की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।
अतः उपरोक्त पंजीकरण शिविर में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर अधिक से अधिक दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करायें।
                                 (प्रणव कुमार पाठक)
                                    जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी,
                                      बदायूॅ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close