उझानी के एपीएम पीजी कालेज में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी के एपीएम पीजी कालेज में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम।

Saturday, July 20, 2024 | July 20, 2024 Last Updated 2024-07-20T14:08:52Z
    Share
उझानी के एपीएम पीजी कालेज में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम।

उझानी बदायूं 20 जुलाई। अयोध्या प्रसाद मैमोरियल (पी.जी.) कालेज, में उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल के द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का स्थान उतना ही अधिक महत्वपूर्ण है

जिस तरह जल के विषय में कहा जाता है कि जल ही जीवन है, उसी प्रकार जीवन के लिए वृक्ष आवश्यक हैं। प्राचार्य डाॅ प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है।


जिसका मुख्य कारण वृक्षों का अभाव है। पौधे धरती की संजीवनी हैं, अगर पेड़ पौधे नही बचेंगे तो जीवन खत्म हो जाएगा इसीलिए इनका रोपण व संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।



आज छात्र छात्राओं द्वारा जामुन व आम के पौधो का पौधारोपण किया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल , निदेशक डाॅ एमएसए अग्रवाल, प्राचार्य डा प्रशांत वशिष्ठ द्वारा हरितमा एप को डाउनलोड किया गया।


इस अवसर पर डा शुचि गुप्ता, डा शिल्पी पाण्डेय, डा आदर्शकान्ता, प्रो एस.पी.सिंह, डा जितेन्द्र सिंह राना, डा महेश पाल सिंह आदि समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close