ठेकेदारों पर मजदूरी की दिहाड़ी के रुपए न देने का आरोप लगाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ठेकेदारों पर मजदूरी की दिहाड़ी के रुपए न देने का आरोप लगाया।

Tuesday, July 9, 2024 | July 09, 2024 Last Updated 2024-07-09T07:50:03Z
    Share
ठेकेदारों पर मजदूरी की दिहाड़ी के रुपए न देने का आरोप लगाया।

सहसवान मजदूरों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है भारत सरकार की हर घर जल योजना के अंतर्गत टंकी एवं बाउंड्री बनाने का कार्य आगरा निवासी ठेकेदार एवं थाना मुजरिया जनपद बदायूं के ठेकेदारों द्वारा सुलेन्द्र महलोली
 थाना बिल्सी एवं लालता प्रसाद सहित 24 मजदूर टंकी बनाने का कार्य तीन अलग-अलग स्थानों पर कर रहे थे लेकिन ठेकेदारों द्वारा मजदूरी एवं राजमिस्त्री के लगभग₹500000 नहीं दिए

जिससे मजदूर एवं राजमिस्त्री भुखमरी के कगार पर खड़े हो गए इस संबंध में लालता प्रसाद एवं सुलेद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी बदायूं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को रजिस्ट्री द्वारा आरोप लगाया है

 कि इन ठेकेदारों द्वारा हमारे 562000 रूपयों का पेमेंट इन ठेकेदारों पर शेष रह गया है आरोप है ठेकेदारों द्वारा 1लाख रुपए की धनराशि दे दी गई लेकिन 562000 रुपयो की धनराशि देने में आनाकानी कर रहे हैं

जिससे मजदूर एवं राजमिस्त्री के परिवार में भुखमरी फैली हुई है कारण है लगभग चार महीने से राज मजदूर टंकी बनाने का कार्य कर रहे हैं

 इसी के सहारे बच्चों का खर्चा चलाते हैं लेकिन पैसे ना मिलने के कारण घर में भुखमरी फैल चुकी है मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिलाधिकारी एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close