अनियंत्रित होकर कार रोड पर खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी, हादसे में दो लोगों की हुई मौके पर मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अनियंत्रित होकर कार रोड पर खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी, हादसे में दो लोगों की हुई मौके पर मौत

Saturday, July 27, 2024 | July 27, 2024 Last Updated 2024-07-27T13:28:13Z
    Share
अनियंत्रित होकर कार रोड पर खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी, हादसे में दो लोगों की हुई मौके पर मौत

संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा

रामपुर। मामला जनपद के खजुरिया थाना क्षेत्र का है जहां सुजातगंज खैरा गांव निवासी गुरप्रीत सिंह(40) अपने दोस्त ग्राम महतोष की गोटिया निवासी राजवीर(35) के साथ बीते शुक्रवार की देर रात अपनी क्रेटा कार से शीशगढ़ की ओर जा रहे थे।

 बिलासपुर- शीशगढ़ मार्ग पर स्थित अहरो गांव के पास स्थित एक धर्म कांटे के पास रोड पर खड़ी धान से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में में जा घुसी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 जबकि मौका मिलते ही ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। उधर सूचना मिलते ही खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में कर ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों की शवों को बाहर निकाला।


 आपको बता दे कि गुरप्रीत के परिजन रात में ही बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने घर ले गए। पुलिस ने राजवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है


 कि फिलहाल हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close