लखनऊ में मुख्यमंत्री ने नव चयनित राजस्व लेखपालों को सौंप नियुक्ति पत्र
संवाददाता सर्वेश कुमार गुप्ता
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं।योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित 7720 राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
वहीं बदायूं के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नव चयनित 118 लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे ।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 06 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है ।
नौकरी पूरी पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत बिना भेदभाव बिना सिफारिश के दी गई है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 7720 नव चयनित राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है ।प्रदेश में बेरोज़गारी दर घटी है उन्होंने नव चयनित लेखपालों से कहा कि वह अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें ।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले खाद और सार्वजनिक वितरण मंत्रालयके केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा।
कि वर्ष 1991, 92 में कल्याण सिंह की सरकार में समूह ग की एक लाख 72 हजार नियुक्तियां हुई जो की पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई ।इसी प्रकार आज जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है ।
तब से उत्तर प्रदेश में सभी नियुक्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव बिना सिफारिश बिना रिश्वत के हो रही हैं ।उन्होंने सभी नव चयनित लेखपालों को बधाई देते हुए