राधा रमण और बूढ़े बाबा- के रूप में किया महाकाल का श्रृंगार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राधा रमण और बूढ़े बाबा- के रूप में किया महाकाल का श्रृंगार

Wednesday, July 31, 2024 | July 31, 2024 Last Updated 2024-07-31T09:59:14Z
    Share
राधा रमण और बूढ़े बाबा- के रूप में किया महाकाल का श्रृंगार

 संवाददाता: सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।बिल्सी ।बाबा महाकाल के पवित्र माह सावन के दूसरे सोमवार को नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार भक्तों द्वारा किया गया। श्रृंगार सेवा एडवोकेट मृगांक मोहन बाष्णेय उनके परिवार के साथ भक्तों द्वारा की गई ।


बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद का वितरण किया। बाबा महाकाल के राधा रमन स्वरूप में भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए मंदिर में देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा ।

श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने उनके परिवार के सदस्यों को महाकाल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा ,ओम बाबू बाष्णेय ,सुरेश बाबू ,नवरत्न बाष्णेय ,

दिनेश बाष्णेय ,प्रफुल्ल बाष्णेय, परमानंद बाष्णेय, जीतू बाष्णेय, प्रदीप बाष्णेय, राहुल बाष्णेय, अनुभव बाष्णेय, वैभव बाष्णेय, ऋतिक बाष्णेय व नीलू बाष्णेय आदि मौजूद रहे ।

इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का श्रृंगार बूढ़े बाबा के स्वरूप में किया।

सभी ने बाबा की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की उसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर यहां सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close