सावन का पहला सोमवार आज शिवालयों में गूंजेंगे बम-बम भोले के जयकारे।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सावन का पहला सोमवार आज शिवालयों में गूंजेंगे बम-बम भोले के जयकारे।

Monday, July 22, 2024 | July 22, 2024 Last Updated 2024-07-22T13:53:13Z
    Share
सावन का पहला सोमवार आज शिवालयों में गूंजेंगे बम-बम भोले के जयकारे।

संभल। सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए सभी शिवालयों में रविवार की पूर्व संध्या को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सोमवार की सुबह सभी शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रहेगी।

शोभित शास्त्री ने बताया कि सावन माह की शिवरात्रि को जहां विशेष महत्व माना गया है। सावन माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है।
 बताया कि सावन में कांवड़ लाने और व्रत रखकर शिव की पूजा-आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन मास में इस बार पांच सोमवार पड़ेंगे।

संभल के पातालेश्वर महादेव मंदिर को भी खूब सजाया गया है। एहतियाती तौर पर पुलिस की भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसी

तरह चंदौसी के गांव बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी कांवड़ियों की भीड़ रहने का अनुमान है। पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close