कांवड़ यात्रा की शुरूआत के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह फिर घाट पर पहुंचीं और इंतजामों को परखा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांवड़ यात्रा की शुरूआत के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह फिर घाट पर पहुंचीं और इंतजामों को परखा

Sunday, July 21, 2024 | July 21, 2024 Last Updated 2024-07-21T12:07:15Z
    Share
कांवड़ यात्रा की शुरूआत के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह फिर घाट पर पहुंचीं और इंतजामों को परखा

संवाददाता शहाना बी सहसवान
उझानी/ कछला। सोमवार से शुरू हो रहे सावन में कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। अफसरों का दावा है

 कि लाइट, रास्ते और अन्य सुविधाओं से जुड़ा हर इंतजाम कर दिया गया है। इंतजाम की परीक्षा गुरु पूर्णिमा पर रविवार सुबह से ही शुरू होगी। रविवार को तब स्नानार्थियों के साथ कांवड़ियों की भी भीड़ जुटेगी।

कांवड़ यात्रा की शुरूआत के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर रविवार तड़के गंगा स्नान भी होगा। बदायूं समेत आसपास जिलों के स्नानार्थियों के साथ कांवड़िये भी घाट पर पहुंचेंगे,
जो सावन महीने के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इसी के मद्देनजर डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने


 शुक्रवार दोपहर घाट पर अब तक हुए इंतजामों का जायजा लिया था। उन्हें जो व्यवस्थाएं अधूरी दिखीं, उसे पूरा करने के लिए अफसरों को निर्देशित भी किया गया था।

इसके बाद ही शनिवार पूर्वाह्न एडीएम प्रशासन रेनू सिंह फिर घाट पर पहुंचीं और इंतजामों को परखा। एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने बताया


कि कांवड़ियों और गुरु पूर्णिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। कांवड़ियों को घाट तक पहुंचने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। ईओ अब्दुल शबूर ने बताया कि नगर पंचायत का कंट्रोल रूम सड़क मार्ग के पुल के पास बना है।


 कांवड़ियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारी हर वक्त मौजूद रहेंगे। रोशनी की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close