जबरदस्त गर्मी के कारण लोग बुरी तरह बेहाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जबरदस्त गर्मी के कारण लोग बुरी तरह बेहाल

Thursday, July 18, 2024 | July 18, 2024 Last Updated 2024-07-18T15:42:15Z
    Share
जबरदस्त गर्मी के कारण लोग बुरी तरह बेहाल

बदायूं। पिछले कुछ दिन से पड़ रही भीषण तपिश के कारण एक पखवाड़े बाद बृहस्पतिवार को पारा फिर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबरदस्त गर्मी के कारण लोग बुरी तरह बेहाल नजर आए।

जहां पूरा दिन सूरज आग बरसाता रहा, वहीं उमस सितम ढाती रही। दोपहर को लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मजबूरन जो निकले उन्हें गर्मी ओर उमस में पसीना बहाना पड़ रहा है।

पंखे व कूलर तक गर्मी से राहत प्रदान करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से ही कड़कती धूप ने लोगों को व्याकुल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर लगातार तल्ख होते रहे। दोपहर के समय आग उगलते सूरज ने उमस बढ़ा दी। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
बुधवार के मुकाबले पारा एक डिग्री और ऊपर चढ़ गया। तीन दिन में तापमान छह डिग्री बढ़ गया है। भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर को बाहर निकलने से गुरेज करते रहे।

जरूरी काम से जिन्हें निकलना पड़ा वह कपड़े से मुंह लपेटकर छाते के सहारे तपिश व गर्म हवा से बचने का जतन करते नजर आए।
आलम यह रहा कि दोपहर में सड़कें व बाजार सूना नजर आया। सांझ ढलने के बाद ही बाजारों में रौनक लौटी।

इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नही हैं।

बरतें सावधानी, पानी की कमी बिगाड़ सकती है सेहत
भीषण गर्मी के इस मौसम में सेहत बिगड़ने की आशंका प्रबल हो जाती है। लिहाजा, सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के मुताबिक


, इस सीजन में पानी की कमी से अत्यधिक बीमारियां आती हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी न आने दें। खूब पानी पीएं। धूप में निकलने से बचें। निकलना जरूरी हो तो सिर को अच्छी तरह से ढक लें। आंखों पर धूप का चश्मा पहनें। सावधानी बरतकर ही गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close