हत्या के प्रयास के असली आरोपी को दी क्लीनचिट्ट बेगुनाह को बना दिया आरोपी ।
संबाददाता आकाश बाबू
बरेली। सेलेक्शन प्वाइंट पर बीते साल हुए गोलीकांड के चर्चित घटनाक्रम में एसएसपी ने दारोगा विक्रांत आर्या का खेल पकड़ लिया। विवेचना में दारोगा ने जो हैरान करने वाली पटकथा तैयार की, उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
हत्या के प्रयास मामले में दारोगा ने मुख्य आरोपित जीवनजोत सिंह को क्लीनचिट देते हुए उसका नाम मुकदमे से निकाल दिया।
आरोपित के इशारे पर ही उसके ड्राइवर समरूल्ला के विरुद्ध चार्जशीट लगा दी जिससे कार्रवाई में कोई सवाल ना उठा सके। फिलहाल, खेल उजागर होने के बाद एसएसपी ने दारोगा विक्रांत आर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
कार का शीशा उतारकर झोंका था फायर
कार में बेटे व उसके दोस्तों से पहले से रंजिश मानने वाले जीवनजोत सिंह व तीन अज्ञात सवार थे। इसी बीच आरोपित जीवनजोत ने कार का शीशा उतारकर बेटा पर फायर झोंक दिया,
जो उसके गर्दन को चीरती हुई कालर बोन में धंस गई। आरोपितों को उसके दोस्तों ने रोकने की कोशिश की तो वह धमकाते हुए भाग खड़े हुए।
विवेचना दारोगा विक्रांत आर्या को मिली।