ढकिया चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने दलित युवक को जाति सूचक शब्दों के साथ बेरहमी से पिटाई कर किया बेहोश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ढकिया चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने दलित युवक को जाति सूचक शब्दों के साथ बेरहमी से पिटाई कर किया बेहोश

Monday, July 22, 2024 | July 22, 2024 Last Updated 2024-07-22T13:16:58Z
    Share
ढकिया चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने दलित युवक को जाति सूचक शब्दों के साथ बेरहमी से पिटाई कर किया बेहोश

रामपुर। जनपद की शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भौंरकी जदीद निवासी युवक ऋषि पाल की ढकिया चौकी में तैनात सिपाहियों ने चौकी में ले जाकर बड़ी बेरहमी से पिटाई की जिससे युवक बेहोश हो गया।

युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भौंरकी जदीद निवासी दलित युवक ऋषिपाल जाटव की उसकी पत्नी के बीच कोई पारिवारिक कहासुनी चल रही थी।
 जिसको लेकर उसकी पत्नी ढकिया पुलिस चौकी पहुंची। रविवार दिनांक 21 जुलाई 2024 शाम 5 बजे चौकी में तैनात कांस्टेबल जयदेव व अमित कुमार उसे महिला के पति ऋषि पाल को पकड़ने उसके घर पहुंचे

और उसे पकड़ कर चौकी ले आए। उसके बाद दोनों सिपाहियों ने रात्रि 1 बजे पहले तो उस युवक से उसकी जाति पूंछी। युवक ने अपनी जाति जाटव बताई। उसके बाद दोनों सिपाहियों ने उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए


बड़ी बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवक को इतना बेरहमी से पीटा कि वह बैठने लायक भी नहीं छोड़ा और बेहोश हो गया । पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि थाना शाहबाद क्षेत्र में दो पति-पत्नी के विवाद


में दो आरक्षी द्वारा पति को चौकी लाया गया था उसके बाद जांच में पाया गया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरक्षियों के द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरक्षियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close