पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम

Sunday, July 21, 2024 | July 21, 2024 Last Updated 2024-07-21T08:52:12Z
    Share
जनपद बदायूं में शनिवार को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति पशुधन, दुग्ध विकास, मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

 वृक्ष पर्यावरण में सहायक होते हैं, वर्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि एक पौधा मां के नाम जरूर रोपित करें।

मंत्री जी ने कहा गंगा को निर्मल व अविरल रखना आवश्यक है। गंगा मोक्ष प्रदायिनी है। उन्होंने कहा कि हम वृक्ष भी लगाए तथा उसकी देखभाल भी करें, ताकि वह भविष्य में बड़ा होकर पर्यावरण संतुलन में सहायक होते हुए छाया व फल दे सके।


प्रदेश में एक ही दिन में लगभग 36.51 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह व जनप्रतिनिधियों ने शुगर मिल शेखूपुर में मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा की इस बार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आवहान पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण कराया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close