अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वदायूं पहुचे मनौना धाम वाबा श्याम के किये दर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वदायूं पहुचे मनौना धाम वाबा श्याम के किये दर्शन

Sunday, July 21, 2024 | July 21, 2024 Last Updated 2024-07-21T11:59:43Z
    Share
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वदायूं पहुचे मनौना धाम वाबा श्याम के किये दर्शन 

श्याम भक्तो ने गुरु पूर्णिमा पर महंत जी से ली दीक्षा 

आवला - श्री श्याम मंदिर मनौना धाम पर रविवार को गुरु पूर्णिमा को श्याम भक्तो ने महंत जी महाराज श्री ओमेन्द्र महाराज जी को पुष्प वस्त्र दक्षिणा मिष्ठान तथा आरती उतार


 कर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया , गुरु पूर्णिमा को ब्यास और आषाढी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है आज के दिन स्नान दान काफी शुभ माना जाता है सनातन धर्म मे गुरू को भगवान से भी

 ऊंचा दर्जा दिया गया है क्योंकि गुरु अपने शिष्यो को संसारिक जीवन जीने के गुर और अंधकार से प्रकाश के सन्मार्ग पर चलने की सीख देते है इसलिए इस दिन सभी शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते है ,

विलारी से आये सपरिवार श्याम भक्त नवीन सिंगल ने महंत जी की आरती करते हुए कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊचा 
गुरु बिन कोई ना दूजा 
गुरु करे सबकी नैया पार 
गुरु की महिमा सबसे अपार

वही मनौना धाम मे आये भक्तो ने महंत जी से दीक्षा लेकर आशीर्वाद लिया , तथा गुरु पूर्णिमा पर अपर पुलिस अधीक्षक वदायू ग्रामीण श्री राम मोहन सिंह ने मनौना धाम पहुच कर वाबा श्याम के दर्शन कर महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ,


 तथा महंत जी ने वाबा श्याम का चित्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मान किया , गुरु पूर्णिमा के मौके पर धाम के सभी सेवादारो ने महंत जी से सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया ।

 गुरु पूर्णिमा के मौके पर आर्येन्द्र सिंह चौहान मानवेन्द्र चौहान श्यामेन्द्र चौहान ठा वेदपाल सिंह अखिलेश चौहान शिवेन्द्र चौहान धीरेश सिंह धीरेन्द्र तोमर अभिषेक तोमर टिकू सिंह

 सीटू पाल सचिन सक्सैना गौरव पाठक यगेश प्रताप सिंह आकाक्षा ठाकुर नीलम पाल सुमन शर्मा राजेन्द्र गुप्ता सुमित सिंह अजय चौहान रामू दीपक अकित सचिन कठेरिया मैजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close