सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे गंदगी के ढेर अस्पताल परिसर में नहीं होती साफ-सफाई स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा विपरीत असर
क्राइम रिपोर्टर राहुल मैसी
*बदायूं* सैदपुर बदायूं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे गंदगी के ढेर नहीं होती साफ सफाई प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अस्पताल में बीमार लोगों का इलाज होता है।
वहां साफ सफाई और स्वच्छ वातावरण लोगों को मिलता है जिससे कि बीमार दवाओं और स्वच्छ वातावरण में जल्दी स्वस्थ हों पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इससे ठीक उलटा देखने को मिल रहा है।
अस्पताल से निकलने वाला कचरा और गंदगी वार्ड के पास हफ्तों तक पड़ी रहती है। इस कारण मरीजों और उनके परिजनों को अन्य संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।
वहीं अस्पताल से निकलने वाले कचरे और गंदगी को फेंकने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वयं ही व्यवस्था करनी होती है। यह भी ध्यान रखा जाता है कि अस्पताल के संक्रमित कचरे और गंदगी को अस्पताल परिसर में ही गड्ढा खोदकर उसमें डाला जाता है
और उसे नष्ट किया जाता है, लेकिन लगता है नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार अस्पताल से निकलने वाले कचरे और गंदगी को अस्पताल परिसर में वार्ड के पास खुले में फेंककर अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों को अन्य संक्रामक बीमारियों की गिरफ्त में लाना चाहते हैं।
और सबसे ज्यादा कूड़े के ढेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर जुनैद मेहंदी चिकित्सा अधीक्षक के रूम के बाहर लगे हुए है जो की सैदपुर चिकित्सा अधीक्षक जुनैद मेहंदी देखकर भी अनदेखा कर देते हैं