-ज़ाहिदपुर आलमपुर के लोगों ने किया सहसवान बिजली घर पर प्रदर्शन, पिछले 4 दिन से विद्युत सप्लाई बंद
बिजली ना मिलने के कारण ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
*संवाददाता शहाना बी सहसबान*
सहसवान-आलमपुर गांव की बिजली पिछले 4 दिन से है गायब कोई अधिकारी नहीं करता बात फ़ोन रहते है ऑफ़ आज सेकड़ो लोगों ने बिजली घर जाकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की जिसमे महिला और पुरुष आदि लोग थे
मुख्यमंत्री के कहने पर भी अधिकारी नहीं रखते फोन स्टार्ट नगर में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के आगे योगी सरकार भी हो रही नाकाम साबित विद्युत विभाग के कर्मचारी सुबह से लेकर रात तक ओवरलोड की बात कह कर विद्युत सप्लाई को
रखते हैं बंद रात रात भर विद्युत सप्लाई नहीं मिलती विभाग के कर्मचारियों के चलते नगर के कुछ मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है, वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी अपने-अपने मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लेते हैं।
इस भीषण गर्मी में वही छोटे-छोटे बच्चों से लेकर गर्मी होने के कारण लोगों का बुरा हाल है,तो वहीं विद्युत विभाग की मनमर्जी के आगे योगी सरकार भी नाकाम होती दिखाई दे रही है,
या फिर विद्युत विभाग के अधिकारी योगी सरकार को पूरी तरह बदनाम करने पर तुले हुए हैं, विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट क्यों हो गई। ज़ाहिद पुर आलम पुर के ज़ाहिद, अकरम, विनोद, हरेंद्र, फीरोज आदि लोग अपनी नाराज़गी जाहिर करते मिले