SSC CHSL RESULT टियर -1 अगले माह हो सकता है जारी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

SSC CHSL RESULT टियर -1 अगले माह हो सकता है जारी।

Tuesday, July 30, 2024 | July 30, 2024 Last Updated 2024-07-31T06:47:33Z
    Share
SSC CHSL RESULT टियर -1 अगले माह हो सकता है जारी।

संवाददाता आकाश बाबू

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL) परीक्षा 2024 टियर-1 एग्जाम का आयोजन देशभर ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 से 11 जुलाई तक करवाया गया था।

 एग्जाम संपन्न होने के बाद 18 जुलाई को एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 23 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।

अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे इस अगस्त माह में कभी भी जारी किये जा सकते हैं।

नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट बटन पर क्लिक करके भर्ती से सम्बंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नए पेज पर नतीजे खुलकर सामने आ जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसमें अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।

इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क,

 पोस्टल असिस्टेंट (पीए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEOs) के 3712 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close