उपमुख्यमंत्री से मिलकर उपजिलाधिकारी मिलक की करेंगे शिकायत : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उपजिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार पर किसानों की समस्याओं का समाधान समय पर न कराने का बड़ा आरोप लगाया है।
आदेश शंखधार ने बताया कि नगर मिलक की साप्ताहिक बाज़ार में पक्की दुकानों का निर्माण कराए जाने से हज़ारों लोगों की रोज़ी रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है जिसकी शिक़ायत उपमुख्यमंत्री
बृजेश पाठक से 18 जून को की गई थी इसी सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार द्वारा 25 जुलाई को प्रातः 11 बजे उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। उक्त समयानुसार आदेश शंखधार अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंच गए थे
लेकिन उपजिलाधिकारी कार्यालय में नहीं मिले यह बात उन्हें उचित नहीं लगी। इसकी शिकायत उपमुख्यमंत्री से करने की बात कही गई है। बताया कि जन सुनवाई पोर्टल पर समस्याओं के समाधान का समय एक माह निर्धारित है
लेकिन उपमुख्यमंत्री के जनता दरबार में उपस्थित होकर जो पत्र दिया गया है उसका समाधान चालीस दिनों के बाद भी न करना प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है। जो कि कदापि उचित नहीं है। इस अवसर पर दिनेश मौर्य, देवेन्द्र कुमार, मुकेश रस्तोगी, रघुनंदन कोली,