संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान मे वृहत वृक्षारोपण किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान मे वृहत वृक्षारोपण किया गया।

Monday, July 22, 2024 | July 22, 2024 Last Updated 2024-07-22T11:27:13Z
    Share

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान मे वृहत वृक्षारोपण किया गया।

  संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में आज उत्तर प्रदेश शासनादेश के अनुसार प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के नेतृत्व में वृहत् वृक्षारोपण कार्य किया गया।


प्राचार्य डॉ गुरदीप सिंह उप्पल ने कहा कि आज के वातावरण को देखते हुए हमें अपने जन्मदिन पर एवं किसी भी उत्सव कार्य में एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

 बाटनी विषय की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ शुभ्रा शुक्ला के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों ने वह शिक्षकों ने पांच पांच पौधे लगाकर वातावरण को संतुलित रखने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

डॉ शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि हमारे महाविद्यालय हमको 620 पौधे लगाने का टारगेट मिला है। हम केवल एक निर्धारित लक्ष्य तक ही पौधे नहीं लगाएंगे अपितु जहां रहते हैं

 वहां एवं लोगों को जागृत कर उनके आसपास भी पौधे लगाने का प्रयास करेंगे। महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रजनी गुप्ता, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ नीति सक्सेना, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ शुभ्रा शुक्ला, ने विद्यार्थियों को पेड़ लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित किया।

 डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा -'पौधे ही हमारी सांसों को बढ़ाने का एकमात्र माध्यम है ।इस बार की भयंकर गर्मी में पौधे ही हमारा बचाव कर सकते हैं। 'डॉ रजनी गुप्ता ने कहा-' कि आज हम जब बाहर निकलते हैं तो बचने के लिए पौधे ही ढूंढते हैं।


 डॉ पारूल अग्रवाल ने कहा -'कि पौधे हमारे जीवन का आधार है। डॉ. नीति सक्सेना ने कहा-' कि पौधे लगाकर हम वर्षा, गर्मी एवं सर्दी को नियंत्रित कर सकते हैं। वृक्षारोपण कार्य में डॉ.आलोक दीक्षित ,डॉ सुरजीत सिंह मौर्य,डॉ राजेश सिंह, डॉ सौरभ नागर ,डॉ नवीन, डॉ ब्रह्म स्वरूप


, डॉ टेकचंद,डॉ सूर्य प्रताप गौतम ,सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
 छात्रों ने बहुत मेहनत के साथ पौधे आरोपित किए जिनमें मौह फैज, मेघा , शगुन, तेजस्वी,समीर,फरीन,शिफा,

 रिमझिम,आयुषी, शीश कुमारी,तूबा,शाफिया, अब्दुल्ला, विकास,मोहम्मदकैफ,फैजान,जुनैद,तालिबनकबी,जहांजेब,जुबैर ,सुहैल,महताब आदि विद्यार्थियों ने शीशम,इमली, जामुन, अमरुद बेर के पौधे लगाकर अपना योगदान दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close