सड़क किनारे पुलिया के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
रामपुर। घटना जनपद के थाना अजीमनगर से है जहाँ आज बुद्धवार सुबह जब राहगीरों को सींगनखेड़ा की पुलिया के पास एक शव देखने को मिला।
शव को देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर शिनाख्त कराई।
जिसकी शिनाख्त बिहार के मजबूर अली (35) के रूप में हुई। जो कि कुछ साल पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सींगनखेड़ा में आकर रहने लगा था।