जेल मे आरोपियों से मिले अधिवक्ता कहा निर्दोष है सकार विश्वहारी जी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जेल मे आरोपियों से मिले अधिवक्ता कहा निर्दोष है सकार विश्वहारी जी

Sunday, July 21, 2024 | July 21, 2024 Last Updated 2024-07-21T08:29:28Z
    Share
जेल मे आरोपियों से मिले अधिवक्ता कहा निर्दोष है सकार विश्वहारी जी

संवाददाता आकाश बाबू

जिला कारागार में बंद सिकंदराराऊ हादसे के 11 आरोपितों से शनिवार को 'साकार विश्व हरि' के अधिवक्ता डा. एपी सिंह ने मुलाकात की। कहा कि जो अस्पतालों में घायलों ने बताया था, वही बात सभी आरोपितों ने बताई है

घटना के पीछे साजिश थी। 'नारायण विश्व हरि' निर्दोष हैं। वे 30-35 मिनट पहले ही जा चुके थे। 15-16 लोगों ने जहरीला स्प्रे किया, जिससे भगदड़ मची। ये साजिश राजनीतिक दलों की हो सकती है, जो मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार अस्थिर करना चाहते हैं।

हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण में भी राजिश रची गई थी। उसके सभी आरोपित दोषमुक्त हो चुके हैं। तब भी राजनीतिक दलों ने हाथरस को पर्यटन स्थल बना लिया था। अब भी राजनीति कर रहे हैं। सवाल है कि हाथरस से ही क्यों प्रदेश सरकार के खिलाफ साजिश होती है?


मीडिया से बातचीत में कहा कि जेल में सभी ठीक रह रहे हैं। मानवाधाकिरों के हनन जैसी कोई बात नहीं है। सुविधाएं मिल रही हैं। बीमारों को इलाज मिल रहा है। इनमें एक आरोपित मौके पर नहीं था।

 उसके संबंध में अलग से कार्रवाई की जाएगी। बाकी सब चश्मदीद हैं।
साकार हरि' के यहां पैर छूने का प्रचलन नहीं है। चरण रज की बात करें तो 'साकार हरि' पंडाल से सीधे मंच पर पहुंचे। कारपेट पर गाड़ी खड़ी होती है।


वहीं से चले गए। वे काफिले में नहीं चलते। न ही उनके नाम पर कोई आश्रम है। यूपी पुलिस से वीआरएस लेने के बाद पेंशन से जीवन यापन कर रहे हैं। आश्रम में रहते हैं। आयोजन समिति कलेक्शन करके आश्रम बनाती हैं। उसमें लोगों की सेवा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close