मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी पशु चोरों को किया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी पशु चोरों को किया गिरफ्तार।

Monday, July 15, 2024 | July 15, 2024 Last Updated 2024-07-16T06:04:22Z
    Share
मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी पशु चोरों को किया गिरफ्तार।

,,मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल हुआ घायल,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत पशु चोरी और उनका कटान करने वाले इनामी पशु तस्कर जुनैद और लाडला को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

 फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी के अनुसार बीते दिवस रात करीब 11:00 बजे पुलिस उचसिया लखनपुर मोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर दूसरे रास्ते पर भागने की कोशिश की, पुलिस ने जब पीछा किया तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग करने लगे ।फायरिंग करने के दौरान हेड कांस्टेबल इजहार के हाथ में गोली भी लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पर में गोली लग गई,

, पता चला कि वह वारादरी थाने के चक् महमद निवासी ₹25000 का इनामी पशु चोर जुनैद है। जबकि दूसरा आरोपी लाडला भी बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गोटियाका निवासी है ।


उसके ऊपर भी पुलिस ने ₹10000 का इनाम घोषित कर रखा है ।दोनों आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और ₹2600 नगद मिले ।दोनों ने फतेहगंज पूर्वी और मीरगंज में भी भैंस चोरी की घटनाएं कबूल की हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close