राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहजोई नगर विद्यार्थी विभाग द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहजोई नगर विद्यार्थी विभाग द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया

Sunday, July 7, 2024 | July 07, 2024 Last Updated 2024-07-07T14:45:31Z
    Share
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहजोई नगर विद्यार्थी विभाग द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया....

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला संघचालक श्रीमान अनिल शास्त्री एवं लव कुमार शर्मा द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर व दीप प्रचलित कर किया।


मुख्य वक्ता जिला संघचालक अनिल शास्त्री ने विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद से हम सबको चरित्रवान बनने की शिक्षा मिलती है स्वामी जी द्वारा विश्व मानचित्र पर भारत के नाम को रोशन करने के

 साथ अंतिम समय तक देश सेवा के कार्य को किया गया। आज के दौर में जब युवा नई समस्याओं का सामना व नए लक्ष्य तय कर रहे हैं और अपने लिए एक बेहतर भविष्य की आकांक्षा रख रहे हैं,


तो स्वामी विवेकानंद के विचार और भी प्रसांगिक हो जाते हैं। कार्यक्रम आयोजन के विषय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहजोई नगर के नगर कार्यवाह लव कुमार शर्मा ने बताया कि विचार गोष्ठी के आयोजन के पीछे यह तात्पर्य है


कि विद्यार्थीयों को राष्ट्र के प्रति वही भाव जागृत हो जो हिंदू समाज में देवताओं के प्रति होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सतीश चंद्र शर्मा,


विद्यार्थी प्रमुख रोहित व विशाल, प्रशांत, जोगेंद्र, आकाश, ध्रुव, कुलदीप, कृष्णा, कौशल, जागेंद्र, देवेश, जागेंद्र आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close