काम करने दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

काम करने दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।

Sunday, July 7, 2024 | July 07, 2024 Last Updated 2024-07-07T14:53:10Z
    Share
काम करने दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।


जनपद सम्भल के धनारी क्षेत्र में दिल्ली काम करने जा रहे गांव बगढेर निवासी सोनू (25) की शुक्रवार की शाम धनारी स्टेशन पर सूबेदारगंज एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


धनारी थाना क्षेत्र के बगढेर निवासी सोनू यादव मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम वह अपने चचेरे भाई किरनपाल के साथ काम करने के लिए दिल्ली जा रहा था।

किरनपाल ने बताया कि दोनों रात साढ़े आठ बजे धनारी स्टेशन पर पहुंचे। यहां अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में बैठने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सूबेदारगंज एक्सप्रेस आ गई।

 जिसकी चपेट में आकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। किरनपाल ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन एंबुलेंस से घायल को गुन्नौर सीएचसी में लेकर गए। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इलाज को जाते समय सोनू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसा होने की जानकारी मिली है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
युवक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। पत्नी मंजू का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने मायके छबीलपुर जुनावई में थी। परिजनों ने बताया कि सोनू पांच दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। वहां एक फैक्ट्री में काम करता था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close