ईयर फोन/हेड फोन के लम्बे उपयोग के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु सुझाव जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ईयर फोन/हेड फोन के लम्बे उपयोग के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु सुझाव जारी

Thursday, July 11, 2024 | July 11, 2024 Last Updated 2024-07-11T12:56:38Z
    Share
ईयर फोन/हेड फोन के लम्बे उपयोग के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु सुझाव जारी

बदायूँ : 11 जुलाई। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनसमुदाय को सूचित किया है

 कि ईयर फोन/ईयर प्लग के लम्बे समय तक उपयोग के कारण सुनने की क्षमता में कमी (श्रवण हृस) और टिनिटस को रोकने में सहायता किये जाने से हेतु सुझाव दिये गये हैं।
उन्होंने बताया

 कि वायर्ड या ब्लूटूथ इयरप्लग/हेडफोन के अनावश्यक उपयोग की रोके जाने के सम्बन्ध में, जिससे सुनने की क्षमता में खराव या अस्थायी तौर पर सुनने की क्षमता भी खत्म हो जाती है।

आवश्यकता पड़ने पर 50 डेसिबल वॉल्यूम सहित ईयर फोन/हेडफोन जैसे व्यक्तिगत ऑडियो के उपकरणों का उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 02 घण्टे से ज्यादा ईयर फोन/हेड फोन का लम्बे समय तक उपयोग न किया जाये, साथ है। बीच-बीच में अंतराल लिया जाना चाहिए।


 बच्चों को ऑनलाइन गैमिग के सम्पर्क में आने से रोकने के सम्बन्ध में ताकि वह तेज आवाज से आने वाले आवेग के सम्पर्क से बच सके।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close