जिला कारागार का निरीक्षण कर किया विधिक सहायता हेतु जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला कारागार का निरीक्षण कर किया विधिक सहायता हेतु जागरूक

Tuesday, July 9, 2024 | July 09, 2024 Last Updated 2024-07-09T12:39:39Z
    Share
जिला कारागार का निरीक्षण कर किया विधिक सहायता हेतु जागरूक

पाकशाला एवं बैरकों में निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने के दिए निर्देश

बदायूँ : 09 जुलाई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

 बदायूँ की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी द्वारा सोमवार 08 जुलाई 2024 को अपरान्ह् समय 04ः30 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान ऐसे निरूद्ध बन्दी जो दंण्ड प्रक्र्रिया संहिता 1973 की धारा 436क से आच्छादित हैं तथा अपनी आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके हैं उससे सम्बन्धित बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के सन्दर्भ में किये गये कार्यवाही उपलब्ध कराये जाने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया।

जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त बैरकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया, उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की गई तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया।

इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने, महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी इसी क्रम में महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।


जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया चिकित्सालय में भर्ती बन्दियों से पूछताछ की गयी पूछताछ करने पर बन्दियों द्वारा सब कुछ ठीक होना बताया गया।

 निरीक्षण के दौरान कारागार में चीफ एल0ए0डी0सी0 ब्रहमानन्दन गौतम, डिप्टी चीफ एल0ए0डी0सी0 सत्यवीर सिंह, अस्टिंट एल0ए0डी0सी0 राकेश कुमार यादव, अस्टिंट एल0ए0डी0सी0 कशिश सक्सेना

, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधीक्षक जिला कारागार राजेन्द्र कुमार, कारापाल रणनजय सिंह, उपकारापाल रेनू वैदिक, उपकारापाल मो0 खालिद, चिकित्साधिकारी डॉ0 शारिक हुसैन उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close