युवती का अपहरण कर -हत्या करके शव को सड़क किनारे पानी में फेंका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवती का अपहरण कर -हत्या करके शव को सड़क किनारे पानी में फेंका

Monday, July 15, 2024 | July 15, 2024 Last Updated 2024-07-15T15:25:41Z
    Share
।।युवती का अपहरण कर -हत्या करके शव को सड़क किनारे पानी में फेंका।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना नवाबगंज क्षेत्र में हाफिजगंज इलाके में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई ।आज सोमवार की सुबह युवती का शव सड़क के किनारे भरे हुए तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया ।


इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ,युवती का गला रेता गया था ,उसकी उंगलियां भी कटी हुई थी, मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों ने हंगामा कर स्थानीय पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया, अधिकारियों के बहुत समझाने के बाद परिजन शांत हुए ।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।थाना नवाबगंज क्षेत्र गांव सरदार नगर की रहने वाली प्रियंका माथुर ने बताया

कि उसकी बहन लक्ष्मी माथुर रविवार की रात अपनी बहन सपना के साथ स्कूटी से घर आ रही थी उसकी फुफेरी बंहन सपना के मुताबिक हाफिजगंज बाईपास पर कार में सवार मोनू गुप्ता और पूजा गुप्ता ने उन्हें रोक लिया ।

और लक्ष्मी माथुर को कार में जबरदस्ती खींच लिया, सपना ने परिजनों को इसकी सूचना दी परिजनों के मुताबिक रात में ही उन्होंने हाफिजगंज थाने में नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले मोनू गुप्ता एवं पूजा गुप्ता व अन्य के

 खिलाफ युवती को जबरदस्ती कार मे ले जाने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट को दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई करने का कोई भी प्रयास नहीं किया। प्रियंका माथुर का आरोप है कि हम लोग रात भर पुलिस से लक्ष्मी माथुर को तलाश करने की मांग करते रहे


 ।लेकिन उन्होंने कोई भी सुनवाई नहीं की,सोमवार की सुबह हाफिजगंज इलाके में ही फैजुल्लापुर मोड़ के पास खेत के पानी में लक्ष्मी की लाश पड़ी हुई दिखाई दी ।उसकी गर्दन पीछे से कटी हुई थी हाथ की उंगलियां भी कई गई थी

 इसकी सूचना मिलते ही हम सभी लोग खेत पर पहुंचे शव को देखकर परिजनों में आक्रोश भड़क गया ,परिजनों के साथ-साथ तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे उसके उपरांत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई गुस्साए हुए

परिजनों ने लक्ष्मी के शव को नहीं उठाने दिया। जानकारी मिलने के उपरांत फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फोरेसिंक टीम को भी बुलाया गया घटना स्तल पर गहनता से छानबीन की गई ।


पुलिस अफसर ने युवती के परिजनों को समझा बूझाकर शांत कराया ,उसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पर जिन्होंने शव को उठाने दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ-साथ जांच भी शुरू कर दी है ।मृतका के परिजनों ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है उनके बारे में भी जानकारी जुटा जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close