राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

Saturday, July 20, 2024 | July 20, 2024 Last Updated 2024-07-20T13:54:39Z
    Share
राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

बदायूँ : 20 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने बताया है कि उ0प्र0 शासन ने वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारणी जारी कर दी है।


कक्षावार आवेदन के लिए तिथियां तय कर दी गई हैं। समय सारणी के अनुसार पूर्वदशम(कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति हेतु 10 जुलाई से 02 सितम्बर तक समाज कल्याण अधिकारी के यहॉं से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा।

 10 जुलाई से 31 अक्टूबर के बीच कक्षा 9 व 10 के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन आवेदन करना होगा तथा आवेदन भरने के चार दिन के अंदर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित संस्था में जमा करना होगा।
 संस्था में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 8 नवम्बर 2024 निर्धारित है। संस्था की ओर से अग्रसारित करने का समय 11 जुलाई से 18 नवम्बर तक है। 


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दशमोत्तर कक्षाओं हेतु 10 जुलाई से 5 दिसम्बर तक समाज कल्याण अधिकारी के यहॉं से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 12 जुलाई से 31 दिसम्बर के

बीच दशमोत्तर के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन आवेदन करना होगा तथा आवेदन भरने के चार दिन के अंदर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित संस्था में जमा करना होगा। 13 जुलाई से 5 जनवरी 2024 तक संस्था में हार्डकॉपी जमा करना है।

 15 जुलाई से 16 जनवरी तक संस्था की ओर से अग्रसारित किया जाएगा। उन्होंने समस्त शिक्षण संस्थाओं व मदरसों के अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी) के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उ0प्र सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाईट पर जाकर छात्रवृत्ति आवेदन भरना सुनिश्चित करें। 
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close